{"_id":"5766d2ff4f1c1bdd5a11ba8a","slug":"who-had-the-pistol-in-the-garden-jawahar-rakesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग में किसके पास थी राकेश की पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग में किसके पास थी राकेश की पिस्टल
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामवृक्ष के फाइनेंसर राकेश गुप्ता के पास एक लाइसेंसी रायफल और पिस्टल थी। रायफल तो दो जून को आपरेशन जवाहर बाग के बाद चलाए गए सर्च अभियान में बरामद हो गई लेकिन पिस्टल के बारे में पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि जवाहर बाग में राकेश गुप्ता की पिस्टल का इस्तेमाल कोई और कर रहा था।
आपरेशन जवाहर बाग के पुलिस ने बाग से 169 कारतूस के खोखे बरामद किए थे। इनमें 315 बोर के 63, 12 बोर के 22, 303 बोर के 19, नाइन एमएम की पिस्टल के 7, एसएलआर के 58 खोखे थे। मौके से 67 तमंचे, छह राइफल, बंदूक और अन्य असलहे मिले थे। इनमें एक राइफल राकेश गुप्ता की थी। पुलिस का मानना है कि राकेश गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन पुलिस पूछताछ में वह इसे नकार रहा है। पुलिस इस संबंध में सुबूत जुटाने के लिए राकेश गुप्ता राइफल की आगरा स्थित फोरेंसिक लैब में जांच कराएगी।
राकेश गुप्ता की पिस्टल के बारे में पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि हो सकता है कि भागते वक्त उसकी पिस्टल कहीं गिर गई हो जिसे कोई उठाकर ले गया हो। या फिर किसी और के पास रही होगी। इस संबंध में जांच कराई जाएगी।