{"_id":"684f185534771c00fb01c05a","slug":"when-the-driver-was-not-given-way-the-youth-beat-him-up-his-hand-was-broken-badaun-news-c-123-1-sbly1035-141189-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साइड नहीं मिलने पर युवकों ने की बुग्गी चालक की पिटाई, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साइड नहीं मिलने पर युवकों ने की बुग्गी चालक की पिटाई, हाथ टूटा
विज्ञापन
घायल अजय। संवाद
- फोटो : reasi
उझानी। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान आगे निकलने के लिए साइड नहीं मिलने पर बिफरे बाइक सवार तीन युवकों ने बुग्गी चालक की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसका हाथ टूट गया। बुग्गी चालक के पक्ष में जुटे लोगों ने आरोपियों में दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
रविवार अपराह्न करीब चार बजे बाजारकलां मोहल्ला निवासी अजय (25) पुत्र भूरेलाल भट्ठे से ईंटों की ढुलाई का काम करता है। कस्बे में ईंटें पहुंचाकर भट्ठे की ओर लौटते समय अजय की बुग्गी के आगे चल रही कार भीड़ में फंस गई। इसके चलते अजय को बुग्गी निकालने का भी मौका नहीं मिल पाया। उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को बुग्गी से आगे निकलने को साइड नहीं मिली। इसलिए बाइक सवार युवकों ने अजय को बुग्गी से खींच लिया।
आरोप है कि तीनों युवकों ने बुग्गी चालक अजय की जमकर पिटाई की। सड़क पर गिराकर उसे मारा। इससे अजय का हाथ टूट गया। यह देख राहगीरों ने आरोपियों को घेर लिया। इनमें एक युवक मौका पाकर भाग गया। लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उन्हें बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने घायल अजय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया है।