{"_id":"68740863bf084a3828044232","slug":"when-the-businessman-demanded-one-lakh-rupees-as-loan-he-beat-his-brother-to-death-badaun-news-c-123-1-bdn1010-143018-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उधारी के एक लाख मांगे तो व्यापारी के भाई को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उधारी के एक लाख मांगे तो व्यापारी के भाई को किया लहूलुहान
विज्ञापन
बिनावर। उधारी के एक लाख रुपये मांगने पर व्यापारी के भाई को छह लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आई है, पहले जांच होगी उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिलीप कुमार सिंह की किसान पेट्रोल पंप के सामने सरिया-सीमेंट की दुकान है। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि कस्बे के ही एक व्यक्ति को एक माह पहले उसने एक लाख रुपये उधार दिए थे। उसने कई बार रुपये मांगे लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
इस बीच शनिवार को उसने अपने भाई सोनू को उसके पास भेजा। उसने रुपयों का तकादा किया। यह बात उधार लेने वाले व्यक्ति को बुरी लग गई। आरोप है कि वह अपने परिवार के छह लोगों के साथ आया और उसके भाई सोनू को थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मोहम्मद पुर रोड पर घेर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के साथ आए लोगों के पास धारदार हथियार और लोहे की राॅड थी। इन लोगों ने पीटकर सोनू को लहूलुहान कर दिया और मरणासन्न हालत में छोड़ गए। जाते-जाते धमकी दे गए कि अगली बार रुपये मांगे ताे अंजाम बहुत बुरा होगा। बाद में सोनू को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल पीड़ित दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि नामजद आरोपी को पुलिस का संरक्षण है। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया तहरीर आई है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।