फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When I refused to marry her, she threatened to throw acid on my face

Budaun News: शादी से मना किया तो चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
When I refused to marry her, she threatened to throw acid on my face
उझानी। एक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया। उसके मना करने पर आरोपी युवक ने फोन नंबर बदलकर उसके चेहरे को तेजाब से झुलसा देने की धमकी दी। इसके बाद घर में घुसकर उसकी पिटाई की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला तीन महीने पुराना है। कस्बा निवासी युवती, पिता की मृत्यु की बाद से बदायूं में निजी कंपनी में नौकरी करती है। भाई दिव्यांग तो मां बुजुर्ग हैं। आरोप है कि सहसवान निवासी जीशान उसे लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। आरोप है कि जब भी सामने पड़ता है तो उस पर शादी करने का दबाव बनाता है। एक दिन युवती से हिम्मत करके शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद ही उसने अपनी लालकुआं (उत्तराखंड) निवासी मौसेरी बहन के मोबाइल से फोन कर तेजाब फेंककर झुलसा देने की धमकी दी। जीशान ने युवती के तहेरे भाइयों के जरिये भी उसे परेशान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन महीने पहले जीशान कई लोगों के साथ उसके घर में आ धमका। सभी ने युवती की पिटाई की। पिटाई से घायल युवती का तीन महीना इलाज चला। सही होने पर युवती ने तीन दिन पहले एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत में उसने उस मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है, जिससे उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई थी।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जीशान के अलावा मुस्कान, रेशमा, फरमान, फरहत, आशिफ, आरिफ, आजम और आमिर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed