फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When action was not taken against the dominant husband, the woman prepared to flee, video went viral

Budaun News: प्रधान पति पर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने की पलायन की तैयारी, वीडियो वायरल

Wed, 04 Sep 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
When action was not taken against the dominant husband, the woman prepared to flee, video went viral
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने प्रधान पति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो परिवार ने पलायन करने की तैयारी कर ली। महिला का वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर पलायन से रोका। हालांकि, देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि बीते रविवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सोने जा रही थी। रात लगभग 11 बजे कुछ लोग दीवार लांघकर उसके घर में दाखिल हो गए और मारपीट करने लगे। चीख पुकार पर परिवार और मोहल्ले के लोग भी आ गए। लोगो को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि तीन में से एक आरोपी गांव के प्रधान का पति है। जबकि दो लोगों को वह नहीं जानती। महिला ने घटना के अगले दिन इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। आरोप है कि कार्रवाई की जगह पुलिस उल्टा पीड़िता को धमका रही है। महिला पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। कार्रवाई न होने पर पीड़िता का परिवार अब गांव से पलायन की तैयारी में जुट गया। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मंगलवार को उसके घर पहुंची व पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के पति के विरुद्ध एक मामला थाने में दर्ज किया गया है। उसी को लेकर बदले की भावना से इस मामले को तूल दिया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है, जो सच्चाई सामने आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- जवाहर लाल वर्मा, थाना प्रभारी, फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed