{"_id":"1547f9174dead2273feef0ff4fe4978b","slug":"weight-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की भेंट चढ़ा पहला ‘वजन दिवस’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की भेंट चढ़ा पहला ‘वजन दिवस’
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 07 Sep 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने मध्याह्न 12 बजे ग्राम पड़ौआ पहुंचकर वजन दिवस का जायजा लिया और अपने सामने कई बच्चों का वजन कराया। गुणवत्ता को परखने को कुछ ऐसे बच्चों को बुलाकर वजन कराया जो अपना वजन करा चुके थे। उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से शून्य से पांच वर्ष तक के चिह्नित बच्चों के संबंध में जानकारी हासिल की तो एक केंद्र पर 149 बच्चों में 46 बच्चों का वजन किया जा चुका था। जिसमें तीन बच्चे अति कुपोषित, 12 बच्चे कुपोषित, शेष बच्चे सामान्य श्रेणी के पाए गए। गांव के दूसरे केंद्र पर 132 बच्चों में 60 बच्चों का 12 बजे तक वजन किया जा चुका था। जिसमें अतिकुपोषित तो कोई नहीं मिला लेकिन 13 बच्चे कुपोषित, शेष सामान्य पाए गए। डीएम ने चिह्नित सभी बच्चों का वजन कराने के निर्देश दिए और छूटे बच्चों का घर-घर जाकर वजन करने का कहा। डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराने को कहा है।
गभियाई केंद्र पर खड़ी मिली ऊंची-ऊंची घास
ग्राम गभियाई के आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में केंद्र के सामने खड़ी जंगली घास की सफाई न कराने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि 10 सितंबर को इस केंद्र पर वजन दिवस के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का वजन लिया जाए। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को वजन दिवस पर ड्यूटी देने के कड़े निर्देश दिए और कार्रवाई की चेतावनी दी।
25 केंद्रों पर खराब मशीनें, नहीं हो सका वेट
कादरचौक। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत शून्य से पांच साल तक को कुपोषण के चिह्नांकन को वृहद अभियान चलाया गया। सात सितंबर को जिसका समापन होना था। ब्लाक क्षेत्र के 147 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 19 हजार बच्चों के वजन के लिए वेटिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जिनमें से मुहम्मदगंज, बेहटा, डंबर नगर सहित लगभग 25 मशीनें खराब निकलीं। कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री कम्यूटरीकृत मशीनों को चलाना भी नहीं जानती। अभियान का सप्ताह पूरा होने के बाद भी अभी सभी बच्चों का वजन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हां, कुछ मशीनों में फसे गत्ते निकाले जाने की जानकारी कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नहीं थी। इसे बता दिया गया है। अभियान में 80 प्रतिशत बच्चों का वजन हो चुका है। जिन बच्चों के वजन नहीं हो सके हैं, उनका 10 सितंबर के अभियान में वजन करा दिया जाएगा। -हरीमोहन, सीडीपीओ कादरचौक
सालारपुर क्षेत्र में निल रहे हैं कुपोषित बच्चे
सिलहरी। बीडीओ ललित कुमार श्रोती ने गांव सनाय, गुरपुरी विनायायक, बराय तेगदार, बल्लिया, बावट, इकलहरी, कुनार आदि 13 केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें 80 बच्चे कुपोषित पाए गए।
सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, कार्यकत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस
बदायूं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने वजन दिवस पर दहगवां और वजीरगंज के केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र शादीपुर की आंगनबाड़ी डेढ़ बजे केंद्र बंद कर गई। इस पर उन्होंने सीडीपीओ दहगवां को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं वजीरगंज केंद्र की आंगनबाड़ी की सेवा समाप्ति को नोटिस दिया है।