{"_id":"65c000dbf59470a1eb0c30d5","slug":"weather-took-a-turn-cold-increased-due-to-rain-badaun-news-c-123-1-sbly1001-112817-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौसम ने मारी पलटी, बूदांबादी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौसम ने मारी पलटी, बूदांबादी से बढ़ी ठंड
Mon, 05 Feb 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
दहगवां में सड़क पर फैला कीचड़। संवाद
बदायूं। शनिवार रात से मौसम ने फिर पलटी मार दी। रविवार को पूरे दिन रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। हालांकि कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन बेअसर रही। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी व बारिश का क्रम अगले तीन चार दिन जारी रह सकता है।
शुक्रवार और शनिवार को दिन में अच्छी धूप खिली रही। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार रात से ही मौसम गड़बड़ हो गया। रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई और रुक-रुककर पूर्वाह्न तक जारी रही। बीच में एक-दो बार हल्की धूप खिली, लेकिन थोड़ी देर बाद सूरज बादलों की ओट में छिप गया। दिन भर सर्द हवा चलती रही।
बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गई। बस स्टैंड के सामने, वाटर वर्क्स रोड, प्राइवेट बस अड्डे के पास, लोचीनगला, टिकटंगज आदि जगहों पर कीचड़ ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी आने वाले तीन चार दिन बूंदबांदी या बारिश के आसार बने हुए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को घटकर 16.6 सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
फसलों को नहीं है कोई नुकसान
बारिश की वजह से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। अगर बारिश ज्यादा होती है तो सब्जी फसलों को नुकसान हो सकता था। हालांकि यह बारिश गेहूं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे खेतों में जलभराव जैसी स्थिति नहीं है। ऐसे में फसलों को कोई नुकसान नहीं है।
-- -- -- --
बरतें सावधानी, दिक्कत हो तो डॉक्टर को दिखाएं
सर्दी का मौसम खाने-पीने के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन सर्दी की बारिश मुश्किल बढ़ा सकती है। कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाले लोगों के लिए ठंड का मौसम खासा मुश्किल साबित होता है। सर्दियों में सर्दी-खांसी, गले में इंफेक्शन, बुखार, अस्थमा, निमोनिया और जोड़ों के दर्द की समस्या के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं। जो लोग कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाले होते हैं, उन्हें मौसमी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। वरिष्ठ फिजशियन डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया बताते हैं कि सर्दियों की बारिश में खास ख्याल रखें। बीमारियों से बचने के लिए सभी लोगों को फ्लू वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। यह वैक्सीन रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करती है और बदलते मौसम में फैलने वाले इनफ्लुएंजा वायरस को रोकने मे मदद करती है।
-- -- -- -- -- -- --
फाेटो-16
सड़कों पर फैला कीचड़, लोग रहे परेशान
दहगवां। मुख्य सड़क में गड्ढे हैं। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों को बताया गया। साथ ही सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बारिश की वजह से अब मुख्य चौराहे पर हर तरफ कीचड़ हो गई। इसकी वजह से लोगों को सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। मजबूरी में लोगों को टेंपो, ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। कई दोपहिया चालक के फिसल कर गिर पड़े। संवाद