{"_id":"5fb1773f8ebc3e9b8268ca08","slug":"weather-change-rain-fall-badaun-news-bly426936470","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने करवट बदली, बारिश से तापमान में गिरावट, सुधरेगी वायु की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने करवट बदली, बारिश से तापमान में गिरावट, सुधरेगी वायु की गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दीपावली के अगले ही दिन रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। रात करीब साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी से ठंड में कुछ इजाफा हुआ। इसके कुछ देर बाद करीब आधा घंटा तक अच्छी बौछार पड़। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम का कहना है कि दीपावली के बाद हुई इस बारिश से वायु की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसके साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट शुरू होगी।
शनिवार को देर रात तक दीपावली पर आतिशबाजी के बाद रविवार को दिन में आसमान काफी हद तक साफ रहा। हालांकि, धुंध छाए रहने के कारण सूरज की रोशनी कुछ कम रही। शाम होते-होते आसमान में कुछ बादल छाने लगे। इसके साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट हुई। रात में आठ बजे के बाद अचानक बूंदाबांदी और बाद में करीब आधा घंटा तक बौछार होती रही। लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण और वायु में सत्सर्जित गैसों के स्तर को कम होने के लिए बारिश बेहद जरूरी थी। रविवार रात हुई बारिश से एक ओर जहां ठंड बढ़ी वहीं दूसरी ओर वायु मंडल में मौजूद धुआं और धूल के सूक्ष्म कण बारिश की बूंदों के साथ जमीन पर आ जाएंगे। इससे एक्यूआई में तेजी से सुधार होगा। उन्होंने बताया कि अगले दो तीन दिन तक बदायूं के साथ एनसीआर में भी बारिश की संभावना है। वायु की गुणवत्ता के सुधार के लिहाज से यह बारिश बेहद अच्छी साबित होगी।
-पहले से ही वायु का एक्यूआई उच्च्तम स्तर पर है। दीपावली की आतिशबाजी के बाद स्थिति और गंभीर हो गई थी। मौसम के जानकार लगातार खराब हो रही वायु की गुणवत्ता को लेकर चिंतित थे। दीपावली के बाद अगले ही दिन जिस तरह से बारिश हुई है वह मौसम के लिहाज के साथ वायु की गुणवत्ता के लिए काफी अच्छी है। वायु मंडल में घुले धूल और धुआं के कण बारिश के साथ जमीन पर आने से वायु की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक