फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

भीषण गर्मी में बरसीं राहत की बूंदें

Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
weather
कुंवरगांव में आंधी तेज हवाओं से गिरा नीम का पेड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। तेज हवाओं के साथ सोमवार को हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि, शहर में तमाम स्थानों पर दो से तीन फुट तक जलभराव होने से दुश्वारियां भी बढ़ गईं। नालियों का कूड़ा और कीचड़ सड़कों पर आने से नगर पालिका के सफाई संबंधी दावों की पोल भी खुल गई। कई स्थानों पर तो सुबह की बारिश के बाद देर शाम तक जलभराव बना रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़ा से भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी में व्याकुल थे। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच झूलता रहा। एक दो बार मौसम में तब्दीली के बाद बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को भी दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई। सोमवार को दिन की शुरुआत घने बादलों और बारिश के साथ हुई। करीब एक घंटा तेज और उसके बाद रिमझिम बारिश होती रही। तेज हवाओं और बारिश के बीच अधिकतम तापमान गिर कर 39 डिग्री तक आ गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बारिश के कारण शहर में दुश्वारियां भी पैदा हो गईं। सुभाष चौक, आर्य समान, पनबड़िया, तोताराम मार्केट, बाबूराम मार्केट, गांधी ग्राउंड सकरी रोड, शहवाजपुर, नई सराय, पटियाली सराय, नई बस्ती, सराफा बाजार आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। नाले और नालियां चोक होने से कई स्थानों पर देर शाम तक जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मंगलवार को भी बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है। बृहस्पतिवार से तापमान में तेजी के साथ इजाफा होगा।
-
पांच दिन में दस डिग्री गिरा तापमान, अब फिर होगा इजाफा
सप्ताह भर के तापमान पर गौर करें तो यह लगातार तेजी से बढ़ता रहा है। पिछले सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। सोमवार को बारिश के बाद बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बुधवार से एक बार फिर तापमान में इजाफा शुरू होगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, इन दिनों कई बार बादल भी छाएंगे।
-
आने वाले दिनों का संभावित तापमान
-
मंगलवार- 39.8 डिग्री सेल्सियस
बुधवार- 41.1
बृहस्पतिवार- 44.9
शुक्रवार- 44.8
शनिवार- 45.9
रविवार- 45.5
-
बिल्सी के मुख्य बाजार में घंटों रहा जलभराव
बिल्सी। सोमवार सुबह से हुई बारिश के बाद लोगों को जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। नगर के मुख्य बाजार में घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। करीब दो घंटे की बारिश से नगर में एनए इंटर कॉलेज से लेकर राज नर्सिंग होम तक और बिजली उपकेंद्र के आस-पास कई घंटे तक जलभराव रहा। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुईं। सड़कों पर गंदगी और कीचड़ जमा होने के कारण दुश्वारियां पैदा हो गईं। संवाद

-
आंधी और बारिश में पेड़ गिरने से 39 गांवों की बिजली गुल
कुंवरगाव। सोमवार की आई आंधी और उसके बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर आंधी में पेड़ गिरने के कारण कस्बे समेत आस-पास के 39 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी के कारण क्षेत्र के गांव कसेर में नवीन स्वास्थ्य केंद्र के सामने नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। पेड़ गिरने के बाद उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। देर शाम लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई चालू की जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed