फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

झुलसा रही धूप: 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सोमवार से बदलेगा मौसम

Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
weather
धूप से बचने को गमछा बांधकर निकला एक व्यक्ति। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गर्मी के इस मौसम में बृहस्पतिवार को 47.5 डिग्री रिकार्ड तापमान ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं से लोग व्याकुल रहे। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम 47.5 और न्यूनतम 33.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। मंगलवार को 44.6 और सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को अधिकतम 45.8 और न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, सोमवार से तापमान में कुछ कमी आएगी। सोमवार को बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बौछार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि जून का दूसरा सप्ताह खत्म होने तक बदायूं में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून आने में अभी देरी है। मानसून के बाद ही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून बारिश भी कुछ राहत देगी।

हरसंभव जतन किए गर्मी से बचने के
बदायूं। बृहस्पतिवार को रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही। दिन के तापमान ने पिछले सभी दिनों समेत पिछले सालों का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। ऐसे में लोग घरों से जरूरी कामों को लेकर निकले तो जरूर, लेकिन हरंसभव उपाय अपनाए। कोई मुंह पर अंगोछा बांधकर निकला तो लड़कियों व महिलाओं ने स्कार्फ बांध लिया ताकि धूप से बचा जा सके। सड़कों पर भी लोग शीतल पेय आदि का सहारा लेते दिखे। गर्मी का आलम ये रहा कि लोगों ने इस बात की भी चिंता नहीं कि खुले में बिकने वाले ये पेय पदार्थ उनकी सेहत को भी बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में इन दुकानों पर खासी भीड़ रही। शहर में जगह जगह लगे प्याऊ पर भी लोग अपनी प्यास बुझाते दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed