{"_id":"620125dfdabaef075e38dad5","slug":"weather-badaun-news-bly474736460","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरा, दोपहर में धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरा, दोपहर में धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को धूप खिली तो बाजारों में उमड़े खरीदार। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ होने के बाद सोमवार को भी दोपहर में धूप खिली। धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली इजाफा होने से लोगों को शीतलहर से राहत भी मिली। मंगलवार को मौसम में कुछ और सुधार होगा, लेकिन अभी कुछ दिनों तक कोहरे का असर बना रहने का अनुमान है।
फरवरी के पहले दिन से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में सुधार होने और शीतलहर की विदाई का अनुमान जताया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम काफी बिगड़ गया। इस दौरान कोहरा, बादल, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप भी रहा। लगातार तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है।
रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। सोमवार को भी मौसम में खास सुधार नहीं हुआ, लेकिन दोपहर में धूप खिलने के बाद कुछ राहत मिली। शाम होने के साथ एक बार फिर से सर्द हवाओं का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मंगलवार को भी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप खिलेगी। बुधवार से मौसम में सुुधार होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि चालू सप्ताह के अंत में एक बार फिर से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
-
कुछ इलाकों में सुबह से धूप, कुछ में छा रहा कोहरा
इन दिनों मौसम का रुख अजब तरह से बदल रहा है। जिले में कई इलाकों में सुबह से धूप खिल रही है तो कई स्थानों पर दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी जिला मुख्यालय पर दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन दहगवां, जरीफनगर में धूप खिली। बिसौली और इस्लामनगर में भी धूप खिली। जिला मुख्यालय पर भी दोपहर के बाद धूप खिल गई। रविवार को भी इन इलाकों में सवेरे से धूप खिली थी। संवाद