फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

मौसम के तेवर तीखे, दिन में हुई रात

Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
weather
बृहस्पतिवार को म्याऊ (बदायूं) में हुई ओलावृष्टि। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को एक बार फिर बदल गया। सोमवार और मंगलवार को कोहरे के बाद बुधवार को कुछ समय के लिए धूप खिली, लेकिन बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। जिले में बूंदाबांदी के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंड भी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी मौसम खराब रहेगा। सोमवार से कुछ स्थिति बदलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन में कई बार घने बादल छाने से अंधेरा छा गया। पहले तो सुबह के समय बारिश और ओले गिरे, फिर दोपहर में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा के आसपास रही। हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि के बीच तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन तेज सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय तापमान में गिरावट आने के साथ सर्द हवाएं भी तेज हो गईं।
विज्ञापन

म्याऊ, दातागंज, ओरछी, वजीरगंज आदि स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के कारण मौसम बदला है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है। हालांकि, सोमवार से मौसम में सुधार शुरू होगा। इसके बाद लगातार मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं में बृहस्पतिवार को घने बादल छाने के कारण दिन में छाया अंधेरा। संवाद

बदायूं में बृहस्पतिवार को घने बादल छाने के कारण दिन में छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed