फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

सप्ताह भर बिगड़ा रह सकता है मौसम का मिजाज, आज भी होगी बूंदाबांदी

Thu, 06 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
weather
बुधवार को दोपहर से देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। सोमवार और मंगलवार को हल्की छूप खिलने के बाद बुधवार को भी दिन की शुरुआत लगभग साफ आसमान के साथ हुई। दोपहर तक धूप भी खिली, लेकिन इसके बाद देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होगी। इसके साथ पूरे हफ्ते ही मौसम खराब रहने की संभावना जाहिर की है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही अनुमान जताया था कि जनवरी का पहला सप्ताह खत्म होने से पहले कई बार बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पश्चिमी विझोभ के कारण ऐसा हो रहा है। पहाड़ों पर कई दिन तक बर्फबारी के बार मैदानी इलाकों में इस तरह का मौसम बना है। बृहस्पतिवार को बदायूं समेत आस-पास के जिलों में बूंदाबांदी होगी। शुक्रवार को कुछ समय के लिए आसमान साफ हो सकता है, लेकिन शनिवार और रविवार को कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन महसूस होगी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 13 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी के बीच तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन इस दौरान पछुआ सर्द हवाएं शीतलहर पैदा करेंगी। दिन के मुकाबले रात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के वक्त हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed