{"_id":"61d2f79406e444779c2fc197","slug":"weather-badaun-news-bly4712984159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : दो दिन बाद छाएंगे बादल, बारिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : दो दिन बाद छाएंगे बादल, बारिश होगी
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद सड़कों पर दिखे लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार को दिन में काफी समय तक बादल छाए रहे तो सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को शीतलहर से राहत मिली। इधर सप्ताह के अंत में तीन दिन तक लगातार बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।
रविवार के बाद सोमवार को भी पछुआ हवाओं ने सुबह और शाम के वक्त गलन बढ़ाने का काम किया। सुबह के वक्त कुछ समय के लिए बादल भी छाए, लेकिन दोपहर तक अच्छी धूप खिल गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को दिन में कुछ समय के लिए बादल छाएंगे, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा होने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बूंदाबांदी और बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण बादल ठहर नहीं रहे। बुधवार से आसमान में घने बादल छाने का अनुमान है। इसके बाद तीन दिन तक बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को तो तेज बारिश का अनुमान है। इसके बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा और शीतलहर चरम पर होगी। संवाद