फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

सुबह कोहरा, दिनभर छाए रहे बादल

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
weather
बृहस्पतिवार को कोहरा छाने के कारण दृश्यता काफी कम रही, रेंगते रहे वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नए साल की शुरुआत घने कोहरे, बादलों और शीतलहर के साथ होने का अनुमान है। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को ही मौसम बिगड़ गया। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर तक कोहरा रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। इस कारण सुबह से दोपहर के वक्त तक वाहन काफी कम रफ्तार से चले। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखा तो सर्दी बढ़ने के कारण बाजारों में गर्म कपड़ों बिक्री हुई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सप्ताह की शुरुआत से ही बादल छाए हुए हैं। इस दौरान सोमवार और मंगलवार को बूूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को दोपहर में अच्छी धूप खिलने से काफी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद से फिर आसमान को बादलों ने घेर लिया। बृहस्पतिवार को घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिन भर बादल भी छाए रहे। पूरा दिन धूप न निकलने से सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि पांच से छह दिन तक बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार की रात से ही कोहरा शुरू हो जाएगा। शनिवार को भी कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूप निकलने की संभावना काफी कम है। हालांकि, रविवार को दोपहर के वक्त मौसम कुछ साफ हो सकता है। लेकिन, नए वर्ष का पहला सप्ताह खत्म होने तक एक बार फिर से बूूंदाबांदी का अनुमान बन रहा है। इससे पहले शीतलहर का प्रकोप भी बना रहेगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि नम हवाओं के कारण फिलहाल वातावरण में कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इन दिनों पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं दिन और रात दोनों का तापमान गिरा रही हैं। आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम बना रहने का अनुमान है। इन दिनों नम हवाएं कोहरे की वजह बनेगी। कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड का सिलसिला अगले 20 से 25 दिन तक जारी रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी की वजह बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली पछुआ हवाएं है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed