{"_id":"61c8ac7ba89cb8363d300e0e","slug":"weather-badaun-news-bly4705161161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर छाए रहेंगे बादल, तीन दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर छाए रहेंगे बादल, तीन दिन बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
रविवार को शहर में कुछ ऐसा रहा मौसम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। बादलों के बीच धूप का ज्यादा असर नहीं रहा। हालांकि, हवाएं बंद रहने और तापमान में मामूली इजाफा होने से शीत लहर ने भी ज्यादा परेशान नहीं किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब करीब पूरे सप्ताह मौसम इसी तरह का बना रहेगा। अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी का अनुमान भी है।
पिछले सप्ताह के शुरू में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान में कुछ इजाफा होने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी का अनुमान भी बना हुआ है। इस दौरान हवाओं का ज्यादा प्रकोप नहीं रहेगा। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने के बाद आने वाले दिनों में एक बार फिर से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। संवाद