{"_id":"61be205a4223c97faf464c9a","slug":"weather-badaun-news-bly469693077","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन
विज्ञापन
शनिवार सुबह मौसम खराब होने से धूप देर से निकली। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के तहत न्यूनतम तापमान गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरन महसूस करने लगे। मौसम विज्ञानियों का कहा है कि रविवार को भी तापमान में कमी आएगी। सोमवार को बादल छाने का भी अनुमान है।
सीजन में पहली बार शनिवार को सर्द हवाओं ने शीतलहर का एहसास कराया। सुबह के वक्त तेज हवाओं ने गलन बढ़ाने का काम किया। दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन इसके बाद भी सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। शाम होते-होते हवाएं और तेज हो गईं। जगह-जगह लोग आग तापते हुए देखे गए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। उत्तर और पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है। रविवार और सोमवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। हालांकि, सोमवार को बादल छाने के बाद तापमान में मामूली इजाफा होगा। संवाद