फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

कोहरे ने बढ़ा दी मुश्किलें, शीतलहर से कांप गये हांड़

Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
weather
बदायूं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम के बदले मिजाज के बाद बढ़ी गलन से जनजीवन ठहर गया है। सोमवार की सुबह कोहरे और सर्दी के चलते जनजीवन खासा प्रभावित रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ठंड से लोग परेशान देखे गए। कोहरे की वजह से दृश्यता न होने के कारण लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। कोहरे का कहर रविवार शाम से ही शुरू हो गया था जो सोमवार पूरे दिन जारी रहा। शाम होते-होते हाड़ कंपा देने वाली ठंड से असहज हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को घने कोहरे के साथ शीतलहर से लोगों की सुबह हुई। ऐसे में सबसे अधिकत दिक्कत बुजुर्ग और बच्चों को हुई। ठंड की वजह से बच्चे स्कूल में ठिठुरते हुए पहुंचे, जबकि बड़े बुजुर्ग गर्म कपड़ों में छिपे रहे या अलाव के पास ही बैठे रहे। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। हाईवे पर दिन में वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। सर्दी और शीतलहर की वजह से रोडवेज और ट्रेन में भीड़भाड़ भी कम ही देखने को मिली। बाजारों में ग्राहकों के कदम भी थम गए है। जिसकी वजह से दुकानदार हाथ बांधकर बैठे दिखे। जिला अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां ठंड से बीमार मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वैसे सोमवार को बिगड़े मौसम का मिजाज रविवार शाम को ही स्पष्ट हो गया था। रविवार शाम से ही आसमान में कोहरा छाने लगा था। इसके बाद लोग समझ गए कि सोमवार को भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम के जानकारों के मुताबिक अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन

दबतोरी। सोमवार को शीतलहर और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसकी वजह से लोग कांप गए और ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। एसडीएम बिसौली सीपी सरोज ने सोमवार को हल्का लेखपालों को अलाव जलवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के स्कूूल
बदायूं। पिछले दो दिनों से अचानक मौसम ने फिर करवट ली है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में डीएम कुमार प्रशांत ने 14 और 15 जनवरी को स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। इन्हीं निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत और बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed