{"_id":"57ea7e3e4f1c1b073d574b29","slug":"we-should-teach-by-bhagat-singh-thinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
नव क्रांति दल(एनकेडी) के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में एकत्र होकर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी में विचार रखे। भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
एनकेडी के संस्थापक योगेश यादव ने कहा कि भगत सिंह का जन्म आज के ही दिन 27 सितंबर 1907 को हुआ था। उनके जन्म लेने से भारत की धरती धन्य हो गई। आज के समय में हमारा देश जो आजाद है वह भगत सिंह के बलिदान का ही परिणाम है। कौशिक सिंह ने कहा कि आज के समय में देश के लोग क्रांतिकारियों को भूलते जा रहे हैं। आरोप लगाया कि राज्य व केंद्र सरकार इनके साथ सदैव सौतेला व्यवहार करती आ रही है। रचित सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार को भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए तथा जिला प्रशासन को पुलिस लाइन चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा लगानी चाहिए। इस मौके पर विनोद शाक्य, कौशल यादव, गौरव कुमार, श्योराज यादव, बंटी शर्मा, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।