{"_id":"679d15bfb2f44f6d2e0cacae","slug":"wazirganj-police-reached-the-farmers-house-told-his-wife-explain-self-immolation-is-not-a-solution-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133589-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान के घर पहुंची वजीरगंज पुलिस, पत्नी से कहा- समझाओ, आत्मदाह कोई हल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान के घर पहुंची वजीरगंज पुलिस, पत्नी से कहा- समझाओ, आत्मदाह कोई हल नहीं
विज्ञापन
आत्मदाह की धमकी देने वाले रामबाबू की पत्नी को समझाते इंस्पेक्टर अरविंद कुमार।स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में मिला देने के मामले में किसान रामबाबू ने दो फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी पुलिस व प्रशासन को दी है। किसान रामबाबू दो दिन से घर नहीं लौटे हैं। शुक्रवार को वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार उनके घर पहुंचे। उनकी पत्नी को समझाया कि आत्मदाह किसी समस्या का हल नहीं है। तहसील प्रशासन मामले की पड़ताल करा रहा है।
वजीरगंज विकास क्षेत्र के गांव बगरैन में 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में चली गई है। सालों से किसान अपनी जमीन व तालाब में हो रही मछली पालन में हक मांगते आ रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन भूमफिया से मिलकर इसमें मछली पालन करा रहा है। फर्जी तरीके से तालाब का पट्टा भी कर दिया गया है।
न्याय न मिलने पर बगरैन निवासी किसान रामबाबू ने दो फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी पुलिस व प्रशासन को दी है। अब पुलिस रामबाबू की तलाश कर रही है, लेकिन वह दो दिन से घर ही नहीं पहुंचे हैं। खुद उनकी पत्नी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की धड़कनें तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को वजीरगंज इंस्पेक्टर समेत थाना पुलिस उसके घर पहुंच गई। पत्नी को समझाया और पति को थाने भेजने के लिए कहा। साथ ही उसकी हर संभव मदद करने का आश्वासन पत्नी को दिया है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग मामले की जांच कर रहा है। रामबाबू के घर गया था। पत्नी को समझाया गया है। बताया कि उसकी हर संभव मदद होगी। आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। - अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, वजीरगंज