{"_id":"5fff4a198ebc3e340557c52e","slug":"wather-badaun-news-bly43365577","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में मामूली सुधार, धूप निकली, तापमान फिर भी नहीं बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में मामूली सुधार, धूप निकली, तापमान फिर भी नहीं बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मौसम के मिजाज में शुक्रवार को भी ज्यादा बदलाव नहीं आया। हालांकि, दिन में धूप खिली, लेकिन इसके बाद भी तापमान में कोई इजाफा नहीं हुआ। सर्द हवा का प्रकोप भी बना रहा। शाम होने के साथ ठंड और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आसमान में कुछ बादल छाने का पूर्वानुमान बना हुआ है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
जनवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोमवार को पूरा दिन धूप नहीं निकली। मंगलवार को पूरा दिन आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। इससे लोग शीतलहर में ठिठुरते रहे। बुधवार को दिन की शुरुआत साफ आसमान और धूप के साथ हुई। दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज को बादलों ने ढकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर दिन में धूप खिलने के चलते लोगों को शीतलहर में राहत मिली। इस दौरान सर्द हवा भी चलती रही। शाम होने के साथ सर्द हवा का असर बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि, अभी एक सप्ताह तक मौसम में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। आसमान में बादलों के साथ ही कोहरा और धुंध छाए रहने का भी पूर्वानुमान बना हुआ है। फिलहाल तापमान चार से आठ डिग्री के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार के बाद धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने की उम्मीद है।
तेज हवाओं के कारण एक्यूआई में सुधार
- मौसम के जानकारों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण हाल के दिनों में एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि वायु की गुणवत्ता में सुधार और एक्यूआई घटने के कारण आसमान में ज्यादा कोहरा और धुंध नहीं आ रही है। दिन में भी इन दिनों कोहरा का प्रकोप कम ही हो रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में एक्यूआई में फिर से इजाफा होने से भी मौसम के जानकार इंकार नहीं कर रहे हैं।