{"_id":"5ff4b8818ebc3e333a554662","slug":"wather-badaun-news-bly432675748","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद तापमान में इजाफा, अब कुछ दिन छाये रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद तापमान में इजाफा, अब कुछ दिन छाये रहेंगे बादल
विज्ञापन
बदायूं। कई दिन से खराब चल रहे मौसम में मंगलवार को कुछ सुधार हुआ। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से तापमान में इजाफा भी हुआ। कुल मिलाकर मौसम काफी खुशगवार बना रहा। रविवार और सोमवार को बारिश होने के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है। हालांकि, अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान बना हुआ है।
मौसम के जानकारों ने दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम खराब होने लगा। कई दिन तक धूप नहीं निकली। इस दौरान जनवरी के पहले सप्ताह में रविवार और सोमवार को बारिश भी हुई। मंगलवार को आसमान काफी हद तक साफ हुआ। मौसम के जानकारों के अनुसार रविवार और सोमवार को बारिश होने के बाद एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है। वायु की गुणवत्ता सुधारने से मंगलवार को आसमान में ज्यादा धुंध नहीं रही। सुबह से ही धूप खिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी तीन दिन तक असमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम में तेजी से सुधार होगा। फिलहाल लोगों को शीतलहर के प्रकोप का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
फिलहाल थमी रहेंगी सर्द हवाएं, नहीं चलेगी शीतलहर- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल सर्द हवाओं का प्रकोप थमा रहेगा। इस दौरान शीतलहर भी नहीं चलेगी। करीब एक सप्ताह तक तापमान दस डिग्री के आसपास बना रहेगा। सप्ताह के अंत में मौसम फिर से खराब होगा। हेमवंती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से मौसम साफ हुआ है। बारिश होने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप थमा है। आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होगा।