फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water rises in Ganga, threat of flood

गंगा में पानी बढ़ा, बाढ़ का खतरा

Fri, 23 Jul 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Water rises in Ganga, threat of flood
बदायूं। गंगा एक बार फिर उफान की ओर है। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा बैराज से 1,11,969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे कछला में गंगा का मीटर गेज बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर गंगा ने फैलाव लिया है। कटान होने के साथ तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल तटवर्ती इलाकों में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा में जून के तीसरे सप्ताह में लगातार तीन दिन तक नरौरा से दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इससे सहसवान, कछला, उसहैत, कादरचौक, जरीफनगर के करीब 20 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की शरण लेनी पड़ी थी। बाद में बारिश थमी तो गंगा में वाटर डिस्चार्ज कम हो गया। जुलाई की बात करें तो बृहस्पतिवार को पहली बार सबसे ज्यादा 1,11,969 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे गंगा में उफान आ गया है। बृहस्पतिवार को कछला में गंगा का मीटर गेज 162.00 से बढ़कर 162.35 पर पहुंच गया है। सहसवान, जरीफनगर और उसहैत के तटवर्ती गांवों को एक बार फिर से खतरा पैदा होने लगा है। कई स्थानों पर गंगा ने एक बार फिर से काफी फैलाव के साथ कटान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब कम हो सकता है वाटर डिस्चार्ज
हालांकि, मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद भी अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को गंगा में जो पानी छोड़ा गया है वह शुक्रवार शाम तक उतर जाएगा। इसके बाद वाटर डिस्चार्ज कुछ कम होगा। दरअसल, बृहस्पतिवार को नरौरा से 84481 और हरिद्वार से 84699 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना हे कि जब हरिद्वार और बिजनौर से ज्यादा पानी छोड़ा जाता है जब ही नरौरा से ज्यादा वाटर डिस्चार्ज किया जाता है। ऐसे में बाढ़ का खतरा कम ही है। अगर गंगा में लगातार दो से तीन दिन तक दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आता है तब बाढ़ का खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। कुछ स्थानों पर गंगा ने फैलाव जरूर लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। कहीं पर खास कटान भी नहीं हो रहा है। सभी तटबंधों और बांधों की निगरानी की जा रही है।
- जयंती प्रसाद, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed