फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water from roads to fields

Budaun News: सड़कों से खेतों तक पानी ही पानी

Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Water from roads to fields
नगरिया खनू में खेतो में भरा बाढ़ के पानी के बीच नांव से जाते लोग। संवाद
दातागंज क्षेत्र में स्थिति खराब, रास्तों पर अब भी भरा चार-पांच फुट पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। रामगंगा में बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को जलस्तर में कमी दर्ज की गई, लेकिन दातागंज क्षेत्र के गांवों में सड़कों से लेकर खेतों तक हर तरफ पानी कम नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों को आने-आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दातागंज क्षेत्र में रामगंगा कहर बरपा रही है। हजरतपुर से लालपुर खादर, नगरिया खनू से लालपुर खादर और कुंडरा मजरा से गढ़िया रंगीन तक के रास्ते अब भी बंद है। इन रास्तों में चार से पांच फुट पानी बह रहा है, जिसकी वजह से दो दर्जन गांवों का अब भी मुख्यालय से संपर्क टूटा चल रहा है।
विज्ञापन

बहुत ही जरूरत पड़ने पर दो-चार लोग नाव या ट्यूब के सहारे हजरतपुर से खाने-पीने का सामान और दवाई लेकर गांव आते-जाते दिखे। सड़कों से लेकर खेतों तक में पानी भरा होने की वजह से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में किसानों का आने वाले समय की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि बाढ़ के पानी से फसल पूरी तरह से खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ग्रामीण बोले- अब नहीं करेंगे गांव खाली
दातागंज क्षेत्र के गांव अखट में बृहस्पतिवार शाम से पानी भरने लगा था। शुक्रवार दिन में लगभग आधे से ज्यादा गांव में पानी भर गया। रात में कई घरों के अंदर पानी भर गया, लेकिन शुक्रवार पूर्वाह्न के बाद पानी कम होने लगा। ऐसे में गांव के मिट्ठू, शंकर, रघुवीर, सिपटर, राजवीर, वीरपाल, लालू आदि ने बताया कि जलस्तर में कमी होने की वजह से अब गांव छोड़ने का विचार त्याग दिया है।
गांव के आधा दर्जन परिवार ऊंचे स्थानों पर डेरा जमाए हुए हैं। दो परिवार तो सामुदायिक शौचालय में शरण लिए हुए हैं। गांव के दुर्वेश ने बताया कि गांव में लगभग सवा सौ परिवार हैं। कुछ परिवारों को छोड़कर अधिकतर घरों में पानी घुस गया है। सुरजीत ने पुल के पास बने सामुदायिक शौचालय में परिवार समेत शरण ले रखी है तो नाथू जाटव अपने छह बच्चों और पत्नी समेत खेत में ऊंचे स्थान पर रह रहे हैं। इसी तरह श्यामलाल भी सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर डेरा जमाए हुए हैं।
-
तहसील प्रशासन की पूरी टीम और मैं खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहा हूं। उम्मीद की जा रही है कि रामगंगा का जलस्तर जल्द ही घटकर अपनी पुरानी स्थिति में आ जाएगा। गांव वालों की यथासंभव मदद की जा रही है।

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

नगरिया खनू में खेतो में भरा बाढ़ के पानी के बीच नांव से जाते लोग। संवाद

नगरिया खनू में खेतो में भरा बाढ़ के पानी के बीच नांव से जाते लोग। संवाद

नगरिया खनू में खेतो में भरा बाढ़ के पानी के बीच नांव से जाते लोग। संवाद

नगरिया खनू में खेतो में भरा बाढ़ के पानी के बीच नांव से जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed