फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water crisis due to failure of tube well in Alapur

Budaun News: अलापुर में नलकूप खराब होने से पानी का संकट

Thu, 28 Nov 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water crisis due to failure of tube well in Alapur
अलापुर में टैंकर से पानी भरने को खड़े लोग। संवाद
अलापुर। नगर पंचायत के दो नलकूप बीते एक सप्ताह से खराब हैं। एक सप्ताह बाद भी उन्हें ठीक नहीं कराया जा सका है। नलकूप खराब होने से नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर पंचायत के टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को जैसे ही टैंकर पानी लेकर पहुंचा तो पानी लेने के लिए भीड़ टूट पड़ी। नलकूप खराब होने से नगर की तीस हजार की आबादी पेयजल संकट जूझ रही है।
विज्ञापन


नगर में स्वच्छ पीने का जल पहुंचाने के लिए नगर पंचायत की ओर से दो ओवरहैड टैंक तथा तीन नलकूप लगाए गए हैं। पुराने ओवरहैड टैंक भरने को दो नलकूप जबकि नए ओवरहैड टैंक भरने के लिए एक नलकूप है। एक सप्ताह पहले पुराने ओवरहैड टैंक के दोनों नलकूप खराब हो गए। जिसके चलते पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई। पानी की आपूर्ति बंद होने से करीब तीस हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में दिक्क़त आ रही है। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन सुबह के समय टैंकरों से मोहल्लों में पानी पहुंचा रहा हैं। कस्बे के रहने वाले लोगों ने बताया कि हाल ही में नगर पंचायत ने दो नलकूप निर्माण के लिए निविदा सूचना दी है। टेंडर होने के बाद नलकूप निर्माण में करीब एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। पानी की आपूर्ति नियमित मिलने के लिए लोगाें को अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई है। फिलहाल टैंकर से पानी आपूर्ति दी जा रही। नए नलकूप बनते ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। -
हुमा बी, नगर पंचायत अध्यक्ष, अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed