फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Was Hitec railway station Budaun

हाईटेक हुआ बदायूं रेलवे स्टेशन

Tue, 01 Mar 2016 11:23 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Was Hitec railway station Budaun
जीएम के दौरे की तैयारी कहें या पीएम मोदी का असर। इसका सीधा फायदा कम से कम शहर के रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है। शहर का रेलवे स्टेशन हाईटेक होता जा रहा है। रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया और बाहरी कलेवर शीशे लगाकर होटलों की तरह आकर्षक बनाया गया है। यही नहीं रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहा सुंदरीकरण तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर यह है कि उन लोगों को प्लेटफार्म पर और वेटिंग रूम में इंतजार करने के दौरान वहां पर लगी स्क्रीन पर ट्रेनों की लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। प्लेटफार्म एक पर दो बड़े एलईडी लगाए गए हैं। साथ ही पैसेंजर हॉल में एक वीआईपी रूम, रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम पुरुष और महिला दोनों में एक-एक एलईडी लगवा दिए गए हैं। इन पर इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की लोकेशन की सूचना वहीं पर बैठकर मिल सकेगी। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्लेटफार्म पर मोबाइल चार्जर के लिए भी प्वाइंट दिए गए। इससे रेल यात्री अपना मोबाइल प्लेटफार्म पर चार्ज कर सकेंगे। वहीं अन्य अधूरे काम तेजी के साथ पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास
इस बारे में स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश मीना का कहना है कि निर्माण कार्य और स्टेशन के सुंदरीकरण का काम तेजी से कराया जा रहा है, जिससे कि रेल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed