फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warehouse Pdua standard compliant Wheat storage not being

पड़ौआ गोदाम पर मानक के अनुरूप  नहीं भंडारण नहीं किया जा रहा गेहूं

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Warehouse Pdua standard compliant Wheat storage not being
भंडारण - फोटो : अमर उजाला
क्रय केंद्र संचालक ने ट्रक अनलोड न होने पर लगाया आरोप 
विज्ञापन

अब तक किया जा चुका सात हजार मीट्रिक टन का भंडारण 

 आठ हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाली पड़ौआ गोदाम में अब तक करीब सात हजार मीट्रिक टन का भंडारण हो चुका है। अब पड़ौआ में मानक के अनुरूप गेहूं और पैकेट अनलोड न कराने का आरोप लगाया। 
जिले में सरकारी गेहूं की खरीद के लिए 115 क्रय केंद्रों पर हो रही खरीदने के बाद भंडारण का कार्य पड़ौआ स्थित गोदाम में किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर आने वाले गेहूं को मंडी समिति स्थित पड़ौआ गोदाम में भेजा जाता है, जहां पर ट्रक अनलोड होने से पहले 50 किलोग्राम वजन के पैकेट पर नीले रंग के धागे से दोहरी सिलाई को चेक किया जाता है। साथ ही 12 से 14 फीसदी नमी, अन्य खाद्यान्न दो फीसदी और डंठल, मिट्टी और कूड़ा करकट 0.75 फीसदी से कम होना चाहिए, लेकिन गोदाम में तमाम लोगों का गेहूं भंडारण मानकों की अनदेखी करके किया जा रहा है। 
विज्ञापन

मानकों के विपरीत गेहूं खरीदने की पोल तब खुली, जब दातागंज क्षेत्र के मझरा क्रय केंद्र संचालक अनिल कुमार का गेहूं से भरा ट्रक सिर्फ इसलिए अनलोड नहीं किया गया, क्योंकि पैकेटों में एकहरी सिलाई की गई थी। इसी बात को लेकर क्रय केंद्र संचालक और गोदाम इंचार्ज की बहस भी हो गई। अनिल का कहना था कि गड़बड़ी वाले गेहूं में आठ रुपये प्रति क्विंटल की धन उगाही की जा रही है और उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उनका गेहूं गोदाम में नहीं उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब तक करीब सात हजार मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया जा चुका है। तमाम लोगों को मानकहीन गेहूं होने पर मना कर दिया गया। इस वजह से शिकायत की गई है। मानकों को दरकिनार करके गेहूं का भंडारण नहीं किया जाएगा। कहा कि अब तक करीब पांच सौ पैकेट से अधिक गेहूं को वापस किया जा चुका है। 
-ऋषिकेश, पड़ौआ सेंटर इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed