{"_id":"57166cd34f1c1b7d7b8b47c7","slug":"wait-is-over-will-train-to-bandra-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, शुक्रवार से बांद्रा को मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, शुक्रवार से बांद्रा को मिलेगी ट्रेन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों ने कराए हैं ट्रेन में रिजर्वेशन
मुंबई और रामनगर जाने वाले लोगों को ट्रेन बदलने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें शुक्रवार सुबह से ही बांद्रा तक जाने के लिए ट्रेन जिले के रेलवे स्टेशन से ही मिल जाएगी। साथ ही रामनगर जाने के लिए भी सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर इससे संबंधित टाइम-टेबिल भी आ चुका है। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह और शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
बरेली से कासगंज के सूने ट्रेन रूट पर एक साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने के साथ ही लंबे रूट की अन्य ट्रेनों के संचालन की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। ऐसे में ट्रेन बढ़ने पर जिले के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधाएं मुहैया होना शुरू हो जाएंगी। इस बारे में स्टेशन मास्टर पारसचंद्र प्रवीण ने बताया रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस बांद्रा से चलकर 22 अप्रैल की सुबह पांच बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद चली जाएगी। वहीं शाम को रामनगर से चलकर स्टेशन पर रात 08:45 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर कासगंज-मथुरा होकर चली जाएगी।