फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voting tomorrow; polling parties to depart from the Collectorate complex today

Budaun News: मतदान कल, कलक्ट्रेट परिसर से पार्टियां आज होंगी रवाना

Thu, 22 Oct 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Voting tomorrow; polling parties to depart from the Collectorate complex today
बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना होंगी। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। जिले में मतदान के लिए बदायूं, बिल्सी, बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, सहसवान, इस्लामनगर, उझानी, म्याऊं और दातागंज में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था और अधिकारियों की ड्यूटी को लेकर निर्देश दिए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व और निर्वाचन पुलिस के नोडल अधिकारी डॉ. हृदेश कठेरिया ने कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्कता से ड्यूटी करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। मतदान पार्टियां 22 अक्तूबर को सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। बैठक में सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एडीईओ अशोक वर्मा, चुनाव सेल प्रभारी सहंसरवीर सिंह, सरवर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



डीएम-एसएसपी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

बदायूं। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका परिषद बदायूं और विकासखंड उझानी स्थित मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को मतदान की सभी तैयारियां समय से पूरी करने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed