फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   viodio viral

इस्लामनगर बीडीओ का वीडियो वायरल, कमीशन की कर रहीं बात

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
viodio viral
बदायूं। इस्लामनगर की बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह प्रधानों से कमीशन की बात करती दिख रहीं हैं। हालांकि, प्रतिभा अग्रवाल का कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पूरा नहीं है।
विज्ञापन

पीएम मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में रैली थी। उन्होंने वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में जिले से भी पांच सौ बसों के साथ 1400 से ज्यादा चार पहिया वाहन गए थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पीएम की रैली को लेकर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में प्रतिभा अग्रवाल कह रहीं हैं कि बिसौली के बीडीओ सात प्रतिशत कमीशन लेते हैं। प्रधानों से यह भी पूछ रही है कि उन्होंने किसको कमीशन दिया है। वह कह रही हैं कि रैली में बसों का इंतजाम हो जाए, बाकी कमीशन का बाद में देख लेना। इस संबंध में बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल का कहना है कि उन्होंनें कमीशन की कोई बात नहीं की है। कुछ लोग उनको फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उनको इस्लामनगर में तैनाती मिली था। अब तक उनका डोंगल भी जारी नहीं हुआ। अब उनका शाहजहांपुर ट्रांसफर हो चुका है। वहीं, सीडीओ ऋषिराज का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed