{"_id":"818f03508944115e020944f01d3dd98f","slug":"vinod-on-retirement-saxena-bid-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त होने पर विनोद सक्सेना को भावपूर्ण विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त होने पर विनोद सक्सेना को भावपूर्ण विदाई
ujani
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय में लिपिक संवर्ग की कई अहम जिम्मेदारियों को सहज अंदाज में निभाने वाले विनोद सक्सेना सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उनके कार्यकाल को लेकर हरेक जुबां पर तारीफ थी तो कुछेक तो शब्दों को बयां करते वक्त भावुक हो गए।
विदाई समारोह नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार शाम हुआ। सेवानिवृत्ति से पहले पथ प्रकाश और निर्माण अनुभाग की जिम्मेदारी संभाले विनोद सक्सेना की ईओ ललतेश सक्सेना से लेकर जेई और साथी कर्मियों ने तारीफ की। कुछेक कर्मचारी तो इस कदर भावुक दिखे कि उनकी आंखें भी नम हो गईं। चेयरमैन पूनम अग्रवाल की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और बुके भेजे गए। पालिका सदस्यों ने भी उनके योगदान की सराहना की। साथी कर्मियों और पालिका सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। विदाई के वक्त विनोद सक्सेना भी अफसरों और सहयोगियों से मिले सहयोग पर खुश दिखे।
विनय सक्सेना, संजीव कुमार, राजेश कुमार जौहरी, नफीस अहमद, अख्तर अली, मुकेश शर्मा, तौसीफ अहमद, बैंक मैनेजर विपिन कुमार जौहरी, पालिका सदस्य प्रवीण कुमार मित्तल, अरुण अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, सत्येंद्र गुप्ता, सुमित गुप्ता, छोटे कुरैशी, अब्दुल हसन, रामकिशन और जीवनचंद्र पंत मौजूद थे।