{"_id":"58655a054f1c1b255eeebd9c","slug":"vimal-and-arjun-in-akhilesh-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की सूची में भी विमल कृष्ण और कैप्टन अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की सूची में भी विमल कृष्ण और कैप्टन अर्जुन
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में छिड़े घमासान का असर बदायूं में नहीं दिखा। यही वजह है कि बिल्सी और दातागंज सीट पर बुधवार को जिन नामों की घोषणा की गई, वही नाम अखिलेश यादव की लिस्ट में हैं। इसमें सांसद धर्मेंद्र की भी राय शामिल मानी जा रही है। क्योंकि बिल्सी से प्रत्याशी बनाए गए विमलकृष्ण अग्रवाल और दातागंज से कैप्टन अर्जुन यादव, दोनों ही सांसद के नजदीक माने जाते हैं।
बदायूं के प्रत्याशी को लेकर शीर्ष नेतृत्व में भले अभी तक कोई विवाद सामने न आया हो। स्थानीय स्तर पर लामबंदी तेज हो गई है। दातागंज सीट पर बदले गए टिकट को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। यहां से पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव का टिकट काटकर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चेतना यादव के बेटे कैप्टन अर्जुन प्रताप यादव को दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक प्रेमपाल ने बेटे के टिकट की वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उनके समर्थक कुछ बड़े नेताओं ने इसके लिए लखनऊ में डेरा डाला है। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव भी लखनऊ में बताए गए।