{"_id":"6871600bd33c272bc803c279","slug":"villagers-will-get-help-from-the-construction-of-panchayat-utsav-bhawan-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142882-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी मदद
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब वैवाहिक और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। शासन ने ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। इस भवन के निर्माण से गांवों में सामाजिक आयोजनों के लिए उचित स्थान मिल जाएगा।
हर ग्राम पंचायत में 1.14 करोड़ रुपये की लागत पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। उसमें बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भवन ग्रामीणों को सस्ती दरों पर किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। भवन का रखरखाव पंचायत की ओर से किया जाएगा। हालांकि अभी रेट तय नहीं किए गए हैं। शासन स्तर से इसको लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए स्थल चयन का काम शुरू कर दिया है।
वर्जन--
- पंचायत उत्सव भवन के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। स्थल चयन कराया जा रहा है। पर्याप्त जगह मिलने पर प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। वहां से धनराशि मिलने के बाद में निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों को इससे काफी लाभ मिलेगा। -यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी

वर्जन