फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers started getting clean water by 30th September

Budaun News: 30 सितंबर तक ग्रामीणों को मिलने लगे साफ व स्वच्छ जल

Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers started getting clean water by 30th September
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार व सीडीओ केशव कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। जल निगम के अधिकारियों को पेयजल योजना का कार्य 30 सितंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल्द से जल्द ग्रामीणों को साफ व स्वच्छ जल मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाइप बिछाने के लिए सड़क पर जो भी गड्ढे किए जाएं उसको प्राथमिकता पर भरा जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो। कार्यदायी संस्था के कार्यों को नियमित रूप से जल निगम के अधिकारी स्वयं भी चेक करें तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्वक कराएं। अधिशासी अभियंता जल निगम नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 256 गांव में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

28 गांव में पहले से पहुंच रहा है। कार्यदायी संस्था पीएनसी 1444 ग्रामों में कार्य कर रही है। सितंबर 2024 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को 10 साल तक मेंटेनेंस भी करना होगा। पाइप पेयजल योजना पूर्ण होने पर ग्राम प्रधान के हैंडओवर कर दी जाएगी। प्रधान के स्तर से विलेज वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कमेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर से हर माह 50 रुपये लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed