{"_id":"6740c7540d45d342bf0246b7","slug":"villagers-sitting-on-dharna-blocked-the-expressway-badaun-news-c-123-1-sbly1001-129806-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर बैठे धीमरपुरा गांव के ग्रामीण। संवाद
बिसौली। वजीरगंज थाना क्षेत्र के धीमरपुरा गांव में सर्विस रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीण गंगा एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठ गए, इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस व लेखपाल ने किसानों को जल्द डीएम से मिलवाकर समस्या निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।
तहसील क्षेत्र के गांव धिमरपुरा और भटानी के समीप से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर धिमरपुरा गांव के लोगों ने सर्विस रोड न बनने के विरोध में जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार गंगा एक्सप्रेसवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में समस्या का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जाम लगने की सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों को जिलाधिकारी के पास ले जाकर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।