{"_id":"7c4fb50888b15ef97fb78ddedc083cc5","slug":"villagers-are-facing-problems-due-to-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में केवल चार घंटे मिल पा रही है बिजली
कस्बा कुंवरगांव में जर्जर लाइनों के चलते आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, कई-कई दिन बिजली गायब रहती है। बिजली गायब रहने से छोटे-बड़े उद्योग भी पूरी तरह से चौपट पड़ें हैं और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो गए हैं। ऐसे में जनता में आक्रोश पनप रहा है। साथ ही बनेई, वनगवां, ललेई फीडर पर बीएसएनएल टावर को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे संचार व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। कुंवरगांव फीडर पर पड़ने वाले गांवों में भी बिजली न आने के लोग परेशान हैं। चार दिन से ग्रामीण अपने खेतों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे। एसडीओ मयंक मौर्य ने बताया कि
चार दिन से बिजली समस्या होने की बात मैं स्वीकारता हूं। ऊपर से सप्लाई कम आ रही है। समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सप्लाई ठीक होने पर समस्या अपने-आप खत्म हो जाएगी।