फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vijayadashami festival celebrated with great pomp across the district with arms worship.

Budaun News: शस्त्र पूजा के साथ जिलेभर में धूमधाम से मनाया विजयादशमी पर्व

Fri, 03 Oct 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami festival celebrated with great pomp across the district with arms worship.
उझानी में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बदायूं। जिलेभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कहीं शस्त्र पूजा हुआ तो कहीं शोभायात्रा निकली गई। आरएसएस ने पथ संचलन निकाला। वहीं, बिसौली में क्षत्रिय समाज ने प्रतिवर्ष की भांति पैतृक स्थल मोहल्ला ठाकुरान में विजयादशमी के अवसर पर भगवान राम का तिलक करके पुष्प अर्पण और शस्त्र पूजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ओमपाल सिंह व संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया। आयोजक अधिवक्ता रामवीर सिंह ने कहा कि रावण वध के साथ ही महिषासुर का वध भी माता ने किया। प्रभारी राष्ट्रवादी प्रताप सेना ठाकुर मुकेश कुमार सिंह ने कहा की निस्वार्थ भाव से समाज व क्षेत्र के लोगों को सत्यता के आधार पर न्याय दिलाने के लिए आगे आना आवश्यक है। हरिओम सिंह चौहान, सुनील कुमार सिंह, वंश गौर, अशोक कुमार सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------










विजयी दशमी पर मालपुर ततैरा मे निकली शोभायात्रा
दहगवां। विजय दशमी दशहरा पर कमेटी की ओर से गांव में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली। जिसमे झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत कर किया। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा में विजयदशमी पर श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे युवा नेता मयंक गुप्ता ने राम लक्ष्मण सीता का तिलक कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा ग्राम देवी से शुरु होकर मेन रोड से होते हुए प्राइमरी स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में गणेशजी, शंकर, माता पार्वती, लक्ष्मी, श्री राम जानकी परिवार और मां सरस्वती की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। बाहर से आए ढोल व बैंड वालों ने सुंदर प्रदर्शन किया। गांव एवं आसपास के लोग झांकियां को देखकर आकर्षित हुए। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विनोद शर्मा, ओमकार, सोमवीर सिंह पूरन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

--------------




शस्त्र पूजन कर किया पथसंचलन
उसावां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सौ वर्ष पूरे होने पर शस्त्र पूजन कर कस्बे में पथ संचलन किया , कस्बे के स्वामी धूम ऋषि इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद आरएसएस के जिला कार्यवाह मनु, जिला शारीरिक प्रमुख सुनील, अनिल सिंह चौहान, रामकुमार मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, धीरेंद्रपाल गुप्ता , ओम प्रताप सिंह, राजेश्वर, केशव चौहान, राजपाल, प्रदीप सहित सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन के बाद कस्बे में पथ संचलन किया , पथ संचलन कस्बे की सभी प्रमुख गलियों , चौराहों , होली चौक से होते हुए दोबारा इंटर काॅलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। संवाद

उझानी में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

उझानी में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

उझानी में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

उझानी में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed