{"_id":"641b460091351af1e30f1379","slug":"video-of-female-health-worker-dancing-to-drunken-songs-in-delivery-room-goes-viral-badaun-news-c-4-1-103843-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो...' गाने पर प्रसव कक्ष में झूमीं नर्स, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो...' गाने पर प्रसव कक्ष में झूमीं नर्स, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश
Thu, 23 Mar 2023 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:35 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सीएचसी सहसवान का बताया गया है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
डांस करती महिला स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रसव कक्ष में शराबी गाने पर डांस करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। सिर पर ग्लूकोज की बोतल रखकर नशे की एक्टिंग करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी चर्चा का विषय बन गई है। वायरल वीडियो सहसवान सीएचसी का बताया जा रहा है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम प्रसव कक्ष के अंदर शराबी गाने पर डांस करती महिला स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वह गाने पर झूम रही है। पूरी तरह से नशे की एक्टिंग करते हुए वह डांस करते हुए प्रसव कक्ष में रखीं ग्लूकोज की बोतलों को उठा लेती है। इसके बाद एक बोतल हाथ में दूसरी बोतल सिर पर रखकर वह पूरे गाने पर काफी देर तक डांस करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
बदायूं सड़क हादसा: ट्रॉली में फंसकर 200 मीटर घिसटती गई कार, एयरबैग से भी न बची पति-पत्नी और बच्चे की जान
विज्ञापन
यह वीडियो किस सीएचसी का है इसपर संशय बना रहा, लेकिन देर शाम लोगों ने दावा किया कि वीडियो सहसवान सीएचसी का है। इस तरह का डांस और प्रसव कक्ष में तेज आवाज के चल रहे शराबी गाने से व्यवस्थाओं पर भी तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि मामला जानकारी में आने के बाद जांच कराई जा रही है।