फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   victim girl mother said that accused should be given death sentence in Budaun

Budaun News: दरिंदगी की शिकार दो वर्षीय बच्ची की मां बोली... आरोपी दी जाए फांसी की सजा

Mon, 11 Mar 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 05:19 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में युवक ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। बच्ची गंभीर हालत में खेत में पड़ी मिली थी। उसका उपचार चल रहा है। घटना के छह घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
victim girl mother said that accused should be given death sentence in Budaun
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर सोमवार को बालिका की मां के बयान दर्ज किए। मां ने पुलिस को बताया कि जब बालिका गड्ढे में मिली थी। तब वह बेहोश थी। मासूम की हालत देखकर उनके होश उड़ गए थे। जिसने उनकी बच्ची की ऐसी हालत की है। उसे फांसी की सजा दी जाए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम बिनावर थाना क्षेत्र में एक दो वर्षीय बालिका से 7 मार्च को दुष्कर्म की घटना हुई थी। नामजद आरोपी संजय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। विवेचक को बयान देने के बाद पीड़िता की मां ने बताया कि बालिका को आरोपी संजय घर से उठाकर ले गया है। कुछ ही देर में उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


बच्ची गड्ढे में बेहोश पड़ी मिली थी, वह तभी समझ गईं कि उसके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है। जब उन्होंने बालिका को गोद में लिया तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी हालत काफी खराब थी। अभी बालिका जिला अस्पताल में है। ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही है और न ही कुछ खा पा रही है। हालांकि डॉक्टर कुछ सुधार बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed