बदायूं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की बुधवार को मड़ी चौक पर संयुक्त बैठक हुई। इसमें हिंदू बेटियों और युवाओं को शारीरिक व बौद्धिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कार्यशालाएं लगाने की योजना बनाई गई। बजरंग दल के जिला मंत्री एडवोकेट उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि 28 से 31 मई तक मातृशक्ति कार्यशाला, 31 मई से 7 जून तक दुर्गा वाहिनी कार्यशाला होगी। इसमें कार्यकर्ताओं को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से निपुण बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश व धर्म की रक्षा होने के साथ ही समाज का निर्माण भी होगा। इस मौके पर नीरज रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, विनय प्रताप सिंह, देवकीनंदन शर्मा, अरविंद शर्मा, राजीव साहू, गौरव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।