फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles will not be parked within 100 meters of Bhamashah intersection.

Budaun News: भामाशाह चौराहे पर 100 मीटर के दायरे में नहीं खड़े होंगे वाहन

Mon, 05 Feb 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 05 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be parked within 100 meters of Bhamashah intersection.
भामाशाह चौक। संवाद
बदायूं। शहर के भामाशाह चौराहे पर अब 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि अगर वाहन खड़ा पाया गया तो उसका चालान कर दिया जाएगा। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के भामाशाह चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड, दातागंज तिराहा, उसावां-उसहैत रोड और कचहरी के लिए रोड हैं। चौराहे के आसपास तमाम वाहन खड़े रहते हैं, इससे जाम लगता है। ज्यादातर जाम उसावां-उसहैत रोड पर ओवरब्रिज से पहले और चौराहे पर इंदिरा चौक की ओर लगता है। अब चौराहे के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करने के लिए रविवार को चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। लगातार चौराहे पर खड़े होकर पुलिस कर्मी वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं। वाहनों को 100 मीटर के दायरे में खड़ा नहीं होने दे रहे हैं। अगर चौराहे पर कोई वाहन खड़ा हो रहा है तो उसे तत्काल हटवा दिया जा रहा है। जो नहीं मानता है उसके वाहन का चालान कर दिया जाता है। इससे चौराहे पर जाम लगने की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- भामाशाह चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ा होने नहीं दिया जा रहा है। इससे चौराहे पर जाम नहीं लगेगा। - श्याम नारायन, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed