{"_id":"68618a1ffbd0d0fd81075b48","slug":"vehicles-laden-with-garbage-were-emptied-by-making-alternative-arrangements-badaun-news-c-123-1-sbly1035-142068-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वैकल्पिक व्यवस्था कर खाली कराए गए कूड़ा लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वैकल्पिक व्यवस्था कर खाली कराए गए कूड़ा लदे वाहन
विज्ञापन
उझानी। गली- मुहल्लों के कूड़े को लेकर परेशान नगर पालिका परिषद ने तीसरे दिन वैकल्पिक व्यवस्था कर ली। चार- छह दिन के लिए हुई व्यवस्था के तहत कूड़ा लदे वाहन रविवार सुबह में खाली करा दिए गए। मशीनें चालू होने के बाद एमआरएफ सेंटर परिसर में कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने कूड़ा लदे वाहनों को ऐसे स्थानों पर गड्ढों में अनलोड कराया है, जिसके आसपास आबादी नहीं होने के साथ ही लोगों की आवाजाही भी कम है। रविवार सुबह कस्बे के गली- मुहल्लों से कूड़ा उठा और वाहनों में भरवा कर उसे भी वैकल्पिक व्यवस्था वाले स्थानों पर अनलोड करा दिया गया। सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि एमआरएफ सेंटर परिसर में लगी मशीनों को चालू कराने के लिए की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था से जुड़े इंजीनियरों से इस दिशा में बात हो चुकी है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तीन दिन पहले सड़क किनारे गड्ढों में कूड़ा अनलोड होना बंद करा दिया गया तो पालिका के वाहनों ने फिर से डंपिंग ग्राउंड की ओर रुख किया था। डंपिंग ग्राउंड को लेकर पटपरागंज के ग्रामीण पहले ही आंदोलन कर उसमें कूड़ा डालना बंद करा चुके हैं।