फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles kept trampling the dead body, body parts scattered on the highway

Budaun News: शव को रौंदते रहे वाहन, हाईवे पर बिखरे अंग

Tue, 17 Jun 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept trampling the dead body, body parts scattered on the highway
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव ढकिया के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने मानसिक रोगी महिला को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद एक के बाद एक वाहन शव के ऊपर से गुजर गए। इससे शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


ढकिया गांव में मंदिर के ठीक सामने से सोमवार की सुबह मानसिक रोगी महिला सड़क पार कर रही थी। उस दौरान मथुरा की तरफ से आ रहे वाहन से टकराकर वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद दूसरा वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। कुछ देर उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे उसके शरीर कई टुकड़े हो गए। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया मृतक महिला को कई बार विजय नगला ढाबा और पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए देखा गया था। वह महिला मानसिक बीमार थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया यह महिला बिनावर और विजय नगला के आसपास घूमती रहती थी। कई बार इस महिला को रोड से हटकर मंदिर के आसपास ठहराया गया। सोमवार को हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed