फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination target incomplete even after booster dose mega day

बूस्टर डोज मेगा डे के बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा टीकाकरण का लक्ष्य

Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
vaccination target incomplete even after booster dose mega day
बदायूं। जिले में 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज यानी कोरोना का सुरक्षा टीका लगाने का लक्ष्य कठिन होता दिख रहा है। दरअसल, लगातार वैक्सीन की कमी बनी हुई है। बूस्टर डोज मेगा डे के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण होता नजर नहीं आ रहा। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान 36500 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। हालांकि, रविवार को 49 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज दी जा रही है। बूस्टर डोज के लिए अभियान 15 जुलाई से शुरू किया गया था। 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी जानी है। अब तक करीब 4.72 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज दी जा सकी है। ऐसे में सितंबर माह के शेष 26 दिन में बाकी के लोगों को बूस्टर डोज देना स्वास्थ्य विभाग के सामने किसी चुनौती से कम नहीं होगा। दरअसल, लगातार वैक्सीन की कमी बनी हुई है। अगस्त में हर रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे मनाया गया, इसके बाद भी लक्ष्य दूर दिखा तो सितंबर में रविवार के साथ हर शुक्रवार को भी मेगा डे मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मनाए गए बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान करीब 13 हजार लोगों को टीका लगाया गया। रविवार को दूसरे मेगा डे के दौरान 49 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 318 केंद्रों पर 36500 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में अब करीब चार हजार डोज ही शेष हैं। सोमवार को वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य काफी बड़ा है। लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा रही है। रविवार को मेगा डे के दौरान 36 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। 19 लाख लक्ष्य के सापेक्ष जिले में अब तक करीब 4.72 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। -डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed