{"_id":"61102ac08ebc3ef3eb794cae","slug":"vaccination-badaun-news-bly4558056175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की 22 हजार डोज मिलीं, आज पूरी क्षमता से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की 22 हजार डोज मिलीं, आज पूरी क्षमता से होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले की कोल्ड चेन में अब वैक्सीन की करीब 25 हजार डोज हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण करेगा। सोमवार को 10 हजार डोज की एक और खेप मिलने की भी संभावना है।
वैक्सीन की कमी से जिले में टीकाकरण की रफ्तार थम सी गई थी। शनिवार को तो जिले में सिर्फ 11 सौ लोगों को ही टीका लगाया जा सका था। टीकाकरण केंद्रों से लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। शनिवार शाम जिले को वैक्सीन की 22 हजार डोज की सप्लाई मिल गई। अब कोल्डचेन में 25 हजार डोज उपलब्ध हैं। सोमवार को भी 10 हजार डोज की सप्लाई मिलेगी। एसीएमओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सोमवार को जिले में 100 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता अब पर्याप्त है। संवाद