फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Urbanites work Coming sewer machine

शहरियों के काम नहीं  आ रही सीवर मशीन

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीवर टैंक साफ कराने के लिए परेशान हो रहे शहरी 
विज्ञापन

 खुले में शौच जाने से रोकने के लिए पीएम मोदी और सीएम अखिलेश यादव की ओर से योजनाएं संचालित हैं, जिससे अधिकांश लोग अपने घरों में शौचालय बनवाएं। शहर में तमाम लोगों ने अपने घरों में शौचालय तो बनवा लिए, लेकिन उनके टैंक भर जाने पर उसे खाली कराना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सीवर टैंक साफ कराने के लिए शहरियों को सफाई कर्मियों की मिन्नत करनी पड़ती है। इसके बदले में उनसे मोटी कमाई वसूल की जाती है। 
नगर पालिका परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च करके सीवर टैंक सफाई करने की मशीन मंगवाई गई थी। सोच थी कि शहर के लोगों को सीवर सफाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही उनका काम मुनासिब खर्च में हो जाएगा। इस मशीन से सीवर टैंक की सफाई करने के एवज में दो हजार रुपये की करीब फीस रखी गई थी, लेकिन इसका खास फायदा शहरियों को नहीं मिल सका। नाममात्र के लोगों ने सीवर मशीन से टैंकों की सफाई करा पाई। इसकी गवाही पालिका परिषद में रखा रजिस्टर भी देगा, जिसमें मशीन ले जाने वाले लोगों की इंट्री की जाती है। 
विज्ञापन

पालिका कर्मियों के मुताबिक सीवर सफाई के लिए जिसे भी मशीन की जरूरत होती है, वह एक प्रार्थना पत्र के साथ फीस जमा करता है। उसके बाद मशीन सफाई करती है। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से तो सीवर मशीन ही खराब रही। ऐसे में जिन लोगों ने सीवर सफाई के लिए आवेदन किया, उन्हें मय प्रार्थना पत्र के बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नगर पालिका परिषद की सीवर मशीन के पहिये खराब हो गए थे। उन्हें सही करा दिया गया है। किसी को सीवर टैंक साफ कराना हो तो वह पालिका परिषद में प्रार्थना पत्र देने के साथ उसकी फीस करीब दो हजार रुपये जमा करे। उसके बाद ही मशीन को भेजा जाता है। 
ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed