{"_id":"6ab42b52f9eaea1df70ae8e8","slug":"uproar-at-sdm-sadars-official-residence-gate-banged-and-security-personnel-subjected-to-abusive-behavior-four-named-in-the-complaint-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173855-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर हंगामा, गेट पीटकर सुरक्षा कर्मियों से की अभद्रता, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर हंगामा, गेट पीटकर सुरक्षा कर्मियों से की अभद्रता, चार नामजद
विज्ञापन
बदायूं। चकरोड की जमीन की पैमाइश के बाद 20 सितंबर की रात डीएम आवास के पास स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर साईं आश्रित साखमुरी के सरकारी आवास पर 30-40 लोगों ने चढ़ाई कर दी। ग्रामीणों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि मौके पर चकरोड कम है, जिसे एक किसान ने दबा लिया है।
चकरोड मौके पर पूरा करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर आवास के गेट पर तेजी से प्रहार किए। इस प्रकरण में हंगामा करने वाली भीड़ को उकसाने, अभद्रता करने सहित कई धाराओं में होमगार्ड मुन्ना सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में चार नामजद और अज्ञात भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आवास के पास के वीडियो फुटेज भी खंगाले हैं।
एसडीएम सदर साईं आश्रित साखमुरी ने बताया कि मामला चकरोड से जुड़ा था। कागजों में चकरोड की चौड़ाई चार फुट दर्ज है। शहर से लगे गांव मौजमपुर मेहनगर में चकरोड कम होने की शिकायत पर शनिवार को राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई थी। जांच में नियमानुसार चकरोड की जगह पूरी मिली। जमीन किसी खेत में दबी नहीं मिली।
विज्ञापन
एसडीएम के मुताबिक, टीम के पैमाइश करने के दौरान पास में ही एक अन्य किसान अपना काम कर रहा था, जिसे कुछ लोग रुकवाना चाहते थे। उनकी मांग नियमानुसार उचित नहीं थी। इसी मामले में कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़का दिया। बीते रविवार की रात में 30-40 लोग सरकारी आवास पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। गेट पर तेजी से प्रहार किया।
सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने सीओ को सूचना दी। इस दौरान सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। इधर, सोमवार देर रात एसडीएम सदर के आवास पर तैनात होमगार्ड की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने नेकपुर गली नंबर तीन निवासी शिवम यादव, शिवकुमार, ध्रुव कुमार और मल्लू समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तहरीर के मुताबिक, 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे एसडीएम सदर साईं आश्रित साखमुरी के सरकारी आवास पर उक्त लोग एक राय होकर पहुंचे। गेट पर जोर-जोर से धक्का देकर उसे तोड़ने का प्रयास किया था। आवास की सुरक्षा में होमगार्ड दिनेश कुमार भी तैनात थे। दोनों सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे और उग्र हो गए।
एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि नियम के विरुद्ध किसी अधिकारी के आवास पर हंगामा करने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नामजद के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
चकरोड के मामले में कुछ लोग अनावश्यक दबाव बनाने के लिए सरकारी आवास पर हंगामा करने पहुंचे थे, जबकि इस मामले में पहले की जांच करा ली थी। कागजों में दर्ज चकरोड की भूमि मौके पर पूरी मिली थी। ऐसे में किसी के दबाव में कार्य नहीं किया जा सकता। 30-40 लोग आए थे। नियमानुसार कार्य कार्रवाई कराई गई है। - साईं आश्रित साखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर