जब पुलिस से भिड़ा आरोपी: शिकायत पर पहुंचे यूपी 112 के सिपाही से की हाथापाई, फिर थाने ले जाकर खाकी ने किया ऐसा स्वागत
112 पुलिस को सूचना मिली कि तौफी नगला गांव में संतोष पुत्र फूल सिंह गांव की प्रियंका पत्नी भूपसिंह के साथ मारपीट कर रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे सिपाही से ही आरोपी भिड़ गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जहां सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तौफी नगला में मंगलवार को एक आरोपी यूपी 112 के सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही से हाथापाई कर दी। इससे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दोपहर बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना मिली कि तौफी नगला गांव में संतोष पुत्र फूल सिंह गांव की प्रियंका पत्नी भूपसिंह के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना प्रियंका ने यूपी 112 पुलिस को दी थी। जिस पर पीआरवी पर तैनात सिपाही कुलदीप सिंह और होमगार्ड मुरारीलाल तौफी नगला गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी से प्रियंका को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उल्टा सिपाही से ही भिड़ गया।
उसने सिपाही कुलदीप सिंह से हाथापाई कर दी। सिपाही ने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। जिससे कोतवाली से और सिपाही गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोपी संतोष को पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया। सिपाही कुलदीप ने आरोपी संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी का चालान किया जाएगा। इस संबंध में एसपी देेहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही से हाथापाई करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।