फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP budaun villages vulgarity in the name of dance party people gathering without permission administration silent

यूपी: बदायूं के गांवों में नौटंकी के नाम पर डांस पार्टी में फूहड़ता, बिना अनुमति जुट रहे लोग, प्रशासन खामोश

Wed, 01 Sep 2021 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

बता दें कि कोरोना काल से पहले जन्माष्टमी मेलों के नाम पर नौटंकी की अनुमति लेकर आयोजन किए जाते थे। अब प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन की वजह से ऐसे किसी आयोजन को अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके पुलिस से साठगांठ करके डांस पार्टी संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
UP budaun villages vulgarity in the name of dance party people gathering without permission administration silent
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर बदायूं में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं जन्माष्टमी मेलों की अनुमति न मिलने के बाद भी शहर के आसपास गांवों में नौटंकी के नाम पर डांस पार्टी में भीड़ जुटाई जा रही है। कस्बा गुलड़िया व बरातेगदार गांव में दो दिन से डांस पार्टी चल रही है जिसमें डांसर फूहड़ता भरे अंदाज में फिल्मी गानों पर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन


डांसरों पर जमकर नोट भी लुटाए जा रहे हैं। गुलड़िया कस्बे में हुई डांस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दो डांसर अश्लील अंदाज में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। आसपास काफी भीड़ है और शोर मच रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल से पहले जन्माष्टमी मेलों के नाम पर नौटंकी की अनुमति लेकर आयोजन किए जाते थे। अब प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन की वजह से ऐसे किसी आयोजन को अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके पुलिस से साठगांठ करके डांस पार्टी संचालित की जा रही हैं। एसपी सिटी का कहना है कि बिना अनुमति ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं तो उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed