फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up bord exam

डिप्टी ने बोल दिया है मोबाइल लेकर जाओ!

Tue, 24 Feb 2015 06:56 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 24 Feb 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने की मंशा पर खुद निरीक्षक ही पानी फेरने पर तुले हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। बरसुनिया के केंद्र पर कक्ष निरीक्षक मोबाइल लेकर पहुंच रहे हैं। जबकि इसकी पाबंदी है। आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक के मना करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि उनके डिप्टी ने मोबाइल ले जाने के लिए बोल दिया है। इसलिए वह मोबाइल लेकर आएंगे। इधर, कंट्रोल रूम प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में जब बीईओ से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने भी उल्टा जवाब दे दिए। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

19 फरवरी से चल रही बोर्ड परीक्षा में एक तरफ जहां बेसिक के कक्ष निरीक्षक पूरे नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं जो पहुंच रहे वह नियमों को धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऋषिदेव सिंह इंटर कॉलेज बरसुनिया और मचलई के केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी शिकायत की है। आरोप है बरसुनिया केंद्र पर बेसिक के कक्ष निरीक्षक मोबाइल लेकर आ रहे हैं। बताया कि इसके लिए जब मना किया गया तो उन्होंने बीईओ की परमिशन का हवाला दिया। बताया कि उनका कहना है कि उनके डिप्टी ने मोबाइल ले जाने के बोल रखा है। इसकी शिकायत जब कंट्रोल रूम पहुंची तो वहां तैनात कंट्रोल रूम प्रभारी केपी सिंह ने जब बीईओ से वार्ता की तो उन्होंने भी अटपटा जवाब दे दिया। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक मोबाइल नहीं ले जाएंगे तो ड्यूटी भी नहीं करेंगे। वहीं मचलई के केंद्र व्यवस्थापक ने भी आरोप लगाए।
विज्ञापन


मैंने शिकायत के बाद जब बीईओ जगत से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने कहा कि अगर उनके शिक्षक मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे तो ड्यूटी भी नहीं करेंगे। इसकी जानकारी डीआईओएस और बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केपी सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी, डीआईओएस कार्यालय।

मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मोबाइल पर पाबंदी होती है। कोई मोबाइल लेकर नहीं जाता है। सब स्विच ऑफ कर लेते हैं। जगत ब्लॉक में 14 केंद्र बना दिए गए हैं और अभी केंद्र पर बेसिक के 200 शिक्षक ड्यूटी के लिए दे चुके हैं। अब और शिक्षकों की डिमांड की जा रही है। परिषदीय स्कूल भी खोलने हैं। आरोप निराधार हैं।
- सोमनाथ विश्वकर्मा, बीईओ जगत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed